रेलवे ने विशेष जांच अभियान में 43 लाख का जुर्माना वसूला

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले वालों पर सख्ती बरती गई। रेलवे ने विशेष जांच अभियान के तहत 43 लाख रुपए का जुर्माना वसूला। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग के अफसरों, टिकट चेकिंग स्टाफ और परिवेक्षकों की टीम ने 1 से 10 अगस्त तक अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक माल के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 8791 मामलों से 32 लाख 62 हजार 590 रुपए का दंड स्वरूप राजस्व आय प्राप्त हुई है। रेल परिसरों में गंदगी फैलाने के 154 मामलों से 15 हजार 880 रुपया, विभिन्न मामलों से 9 लाख 95 हजार 990 रुपए का यात्रियों से जुर्माना स्वरूप राजस्व आय प्राप्त हुई है। इस प्रकार मंडल को मात्र 10 दिनों में कुल 42 लाख 74 हजार 460 रुपया का राजस्व मिला। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *