पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 11 एक्सप्रेस ट्रेनों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत वातानुकूलित और स्लीपर श्रेणी के कोचों की जगह सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे जोड़े जाएंगे। यह बदलाव 16 जनवरी 2025 से लागू होगा। इन ट्रेनों में कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस, कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस, सियालदह-आनंद विहार एक्सप्रेस, सियालदह-अमृतसर एक्सप्रेस, आसनसोल-मुंबई एक्सप्रेस, जसीडीह-ताम्बरम एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों में विशेष बदलाव विशेष रूप से, कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस में दो स्लीपर क्लास कोच की जगह दो सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच जोड़े जाएंगे। साथ ही, कोलकाता-नांगल डैम एक्सप्रेस और कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस में दो एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच की जगह दो सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के अनुसार, यह बदलाव टिकटों की अत्यधिक मांग को देखते हुए किया गया है। इससे आम यात्रियों को सफर करने में सुविधा होगी और समग्र यात्रा अनुभव में सुधार होगा। सभी बदली गई ट्रेनें जनवरी के तीसरे और चौथे सप्ताह से अपने नए कॉन्फिगरेशन के साथ चलना शुरू कर देंगी।


