लुधियाना| बंद रेल फाटक के नीचे से बाइक निकालते समय मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा जम्मू तवी से अजमेर जाने वाली पूजा एक्सप्रेस से जा टकराया। ट्रेन की टक्कर से बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और युवक को गंभीर चोटें आई। आरपीएफ की टीम ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये हादसा फिल्लौर-गोराया रेलवे लाइन पर हुआ। आरपीएफ के थाना इंचार्ज एसबी यादव ने बताया कि घटना मंगलवार रात तकरीबन 10:23 बजे हुई। पूजा एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर थी। ट्रेन के कारण गांव बड़ा पिंड के निकट का रेलवे फाटक बंद किया गया था। तभी गोराया निवासी मंजीत सिंह अपने बाइक पर आया। उसने बंद रेलवे फाटक के नीचे से बाइक निकाला। तभी तेज रफ्तार पूजा एक्सप्रेस से बाइक का अगला हिस्सा टकरा गया। इंस्पेक्टर यादव के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


