रेलवे फाटक पर अंडर या ओवरब्रिज नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी

भास्कर न्यूज | लाठी चांधन कस्बे से सुजिया, जेठा, कलरों की ढाणी, बाघसिंह की ढाणी, एयरफोर्स रेंज तथा नलकूपों कि तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित रेलवे फाटक पर अंडर या ओवरब्रिज नहीं होने से आए दिन जाम लग जाता है। चांधन के उगमसिंह भाटी, दामसिंह, झबरसिंह, रिड़मलराम व दानसिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि चांधन कस्बे से चांधन कस्बे से सुजिया, जेठा, कलरों की ढाणी, बाघसिंह की ढाणी व एयरफोर्स रेंज जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज बनाए जाने की मांग काफी समय से की जा रही है। सुबह से लेकर शाम तक रेलवे फाटक कई बार रेलों के आवागमन के चलते बंद किया जाता है। ऐसे में स्कूल के विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों व अपने कामकाज में जाने वालों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। सर्दियों के सीजन में तो लोगों का बहुत बुरा हाल हो जाता है। लोगों को काफी देर तक ठंड में खड़े रहना पड़ता है। चांधन के ग्रामीणों के सैकड़ों नलकूप व खेत रेलवे की दूसरी तरफ स्थित है तथा सुजिया, एयरफोर्स रेंज, जेठा, कलरों की ढाणी व बाघसिंह की ढाणी सहित अन्य गांवों के ग्रामीण व किसान इस रेलवे फाटक से आवागमन करते हैं। यहां के ग्रामीण चांधन कस्बे में उपचार करवाने अन्य सरकारी कामकाज के लिए आते हैं। इस दौरान रेलवे फाटक बंद होने पर उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। यह समस्या पिछले लंबे समय से चल रही है। बावजूद इसके रेलवे विभाग की ओर से यहां ओवर या अंडरब्रिज निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। रेलवे फाटक के दोनों तरफ कई गांव व आबादी निवास करती है। यहां से दिन में कई बार रेलों के आवागमन के दौरान रेलवे फाटक बंद कर दी जाती है। इस दौरान कई बार 15 से 20 मिनट तक फाटक बंद रहती है और आवागमन ठप हो जाता है। ऐसे में कई बार आपातकाल की स्थिति में खासी परेशानी होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *