चाईबासा| रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (ट्रैफिक व ट्रांसपोर्टेशन) प्रभास दंसाना ने शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन समेत कई स्टेशनों का निरीक्षण किया। रेल अधिकारियों से माल ढुलाई को बेहतर करने की संभावनाओं पर चर्चा की। वे चाईबासा, नोवामुंडी और डांगुवापोसी भी गए। नोवामुंडी में टाटा स्टील के माइंस का दौरा किया और रैक की जानकारी ली। देर शाम टाटानगर रेलवे स्टेशन में शहर के विभिन्न प्लांटों के अधिकारियों के साथ बैठक कर माल ढुलाई पर चर्चा की। रविवार को वे झारसुगड़ा जाएंगे।


