रेलवे लाइनों पर गाजरों से भरा ट्रक पलटा:कोहरे के कारण हुआ हादसा सुलतानपुर से दिल्ली जा रहा ट्रक

जालंधर: कोहरे का कहर, रेलवे लाइन पर पलटा गाजरों से भरा ट्रक
जालंधर: पंजाब में घने कोहरे के कारण कुछ दिनों में कई हादसे होने की घटनाएं सामने आ चुकी है। जिसमें से कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके है। वहीं आज एक बार फिर से घने कोहरे के कारण फिल्लौर में सड़क हादसा हो गया। जहां गाजरों से भरा ट्रक रेलवे लाइनों की दीवार से टकरा कर पलट गया। घटना के कुछ दूरी पर गेटमैन का कमरा है। घटना में गेटमैन बाल-बाल बच गया। मामले की जानकारी देते हुए रत्न ने बताया कि सुल्तानपुर से लोड होकर गाड़ी दिल्ली जा रही थी। इस दौरान कोहरे ज्यादा होने के कारण अचानक गाड़ी पलट गई। घटना के दौरान गाड़ी में 2 लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि दोनों का बचाव रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *