कोटा में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए रेलवे सेक्शन इंजीनियर मुकेश जाटव के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया हैं। ट्रेप के बाद खाना तलाशी (हाउस सर्च) में एसीबी की टीम ने साल 2006 से साल 2022 तक के आय व्यय संबंधी दस्तावेज खंगाले। मिले रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करके 16 साल में आय से 32 प्रतिशत अधिक इनकम अर्जित करना पाया। साल 2022 में ट्रेप के बाद एसीबी की एक टीम ने आरोपी के सोगरिया स्थित मकान में खाना तलाशी ( हाउस सर्च) किया था। जिसमें 66 हजार नगद मिले। इसके अलावा बैंक अकाउंट, प्रॉपर्टी संबंधी दस्तावेज मिले थे। आरोपी मुकेश जाटव मुलरूप से करौली जिले का रहने वाला हैं। 2006 में रेलवे विभाग में सेक्शन इंजीनियर लगा था। एसीबी की टीम ने अप्रैल 2006 से सितंबर 2022 तक आरोपी की कमाई व खर्च का रिकॉर्ड खंगाला। जांच में आरोपी की इनकम कुल संपत्ति एक करोड़ 26 लाख 28 हजार 149 रुपए की होना पाई गई, जो वास्तविक आय 95 लाख 52 हजार 731 रूपए से 31 लाख 35 हजार 418 रुपए ज्यादा थी। यानी आय से 32 प्रतिशत अधिक इनकम अर्जित करना पाया। जांच में एसीबी ने माना की आरोपी के पास आय का अन्य कोई स्रोत नहीं था। आरोपी ने नौकरी पर रहते हुए पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध संसाधनों से आय अर्जित करते हुए खुद व पत्नी के नाम चल अचल संपत्तियां खरीदी। जबकि आरोपी की पत्नी स्नेहलता ग्रहणी है। जांच के बाद टीम ने रिपोर्ट बनाकर एसीबी मुख्यालय भेजी। मुख्यालय ने 19 जनवरी को आरोपी मुकेश जाटव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया। ये खबर भी पढ़े- रेलवे का सेक्शन इंजीनियर ट्रेप:ठेकेदार को परेशान नहीं करने की एवज में 50 हजार मांगे, 20 हजार लेते ACB ने पकड़ा, डायरी में रखी थी रिश्वत की रकम भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा स्पेशल यूनिट की टीम ने रेलवे वर्कशॉप कोटा में बड़ी कार्रवाई की है। टीम में 20 हजार की रिश्वत लेते रेलवे वर्कशॉप के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर मुकेश जाटव को पकड़ा है। आरोपी इंजीनियर, ठेकेदार के काम में बाधा नहीं डालने की एवज में 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। 10 हजार रुपए ले चुका था। आज रिश्वत की अगली किश्त लेते गिरफ्तार हुआ। खबर पढ़े


