रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी का अलम

रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी का अलम
कोतमा।
कोयलांचल नगरी के रेलवे स्टेशन कोतमा परिसर में चहुंओर पसरी गंदगी से यात्रियों एवं नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर बने सुविधा घर में भारी गंदगी होने से यात्रीगण महिला एवं पुरुष उसका उपयोग नहीं कर पा रहे। सुविधा घर के बाहर गंदगी फैलाई जा रही। स्टेशन परिसर एवं प्लेट फॉर्म में फैली गंदगी के कारण दुर्गंध भी उठती है जिससे यात्रियों को गंदगी के बीच ही अपनी यात्रा करने की विवशता रहती है। उक्त संबंध में कई बार स्टेशन प्रबंधक से सफाई दुरुस्त रखने की शिकायत की गई जिसपर ठेकेदार के ऊपर दोष देते हुए पल्ला झाड़ लिया जाता है। यात्रियों ने रेलवे प्रबंधन से स्टेशन परिसर में पसरी गंदगी व नालियों से उठती दुर्गंध को सफाई कराए जाने की मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *