रेलवे स्टेशन पर महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़:ऑटो चालक इमरान गुजराती पर आरोप; हिंदू जागरण मंच व वाल्मीकि महापंचायत ने पकड़ा

रतलाम रेलवे स्टेशन पर तीन महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाले रिक्शा चालक इमरान गुजराती को हिंदू जागरण मंच और वाल्मीकि महापंचायत के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। आरोपी को जीआरपी थाने को सौंपा। घटना से गुस्साए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात 15 से 20 मिनट तक स्टेशन रोड पर जाम भी लगाया। जीआरपी थाना ने मामले में केस दर्ज किया है। एक महिला कर्मचारी (ठेका श्रमिक) ने जीआरपी थाने में एफआईआर करवाई है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन से रिक्शा चलाने वाला इमरान गुजराती यहां आए दिन मेरे और मेरी दो सहकर्मियों के साथ जातिसूचक शब्दों के साथ छेड़छाड़ करता है। साथ ही वह गंदे अश्लील इशारे भी करता है। सोमवार को हम ड्यूटी करके दोपहर 2.30 बजे ऑटो स्टैंड के पास से गुजर रहे थे, तब भी इमरान ने हमारे साथ छेड़खानी की। अश्लील इशारे किए। रात में पहुंचे जीआरपी थाने घटना के विरोध में हिंदू जागरण मंच व अभा वाल्मीकि महापंचायत के साथ समाज के लोग सोमवार रात जीआरपी थाने पहुंचे। सभी ने मिलकर रेलवे स्टेशन के बाहर 15 से 20 मिनट तक जाम लगाया। सूचना पर जीआरपी के अलावा सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची। समझाइश व कार्रवाई के आश्वासन के बाद सभी माने। यह रहें मौजूद हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अधिकारी राजेश कटारिया, कमलेश ग्वालियरी, जिला संयोजक जगदीश पाटीदार, सिद्धार्थ पंड्या, राहुल परमार, कृष राठौर, रॉकी भाटी और अभा वाल्मीकि महापंचायत के राष्ट्रीय सचिव राहुल निंधाने, जितेंद्र हाड़े, शुभम डागर, राहुल बिड़वान आदि मौजूद रहे। जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *