रेलवे स्टेशन पर मिली अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

बाड़मेर | शहर के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर अचेत अवस्था में मिली अज्ञात बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस परिजनों की तलाश में है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार शाम 6:15 बजे सूचना मिली कि स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला बेहोश पड़ी है। मौके पर हेड कांस्टेबल चुन्नीलाल और कांस्टेबल जगदीश पहुंचे और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब 5:40 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत का कारण वृद्धावस्था और ठंड लगना माना जा रहा है। मृतका का शरीर दुबला पतला, उम्र करीब 70 वर्ष, रंग गेहुआं, कद 5 फीट 5 इंच है। मृतका के गर्म ऊनी इनर व लोअर पहना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *