रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म नं 3, 4 जाने में परेशानी फुट ओवर ब्रिज का निर्माण अधूरा

रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म नं 3, 4 जाने में परेशानी फुट ओवर ब्रिज का निर्माण अधूरा
अनूपपुर।
अनूपपुर रेलवे स्टेशन में कछुए की गति से चल रहे निर्माण कार्य के कारण विगत दो वर्ष से भी अधिक समय से प्लेट फार्म नं 3, 4 में जाने के लिए यात्रियो को लम्बा चलना पडता है, जिसके कारण वृद्ध गर्भवती, सुगर हार्ट, ब्लड प्रेसर के मरीजो को आने जाने में भारी परेशानी होती है, जिसे कोई भी देखने वाला नही है। स्टेशन के बगल वाले ओव्हर ब्रिज को क्यो नही बनाया जा रहा है समय से रेलवे प्रशासन की भरेशाही कहे की। अधिकारियो की उदासीनता लगभग दो तीन साल से अनूपपुर रेलवे स्टेशन के बगल वाला ब्रिज निर्माण हो ही नही रहा है, उसे बंद कर के रख दिया गया है, आखिर रेलवे प्रशासन यात्रियो को परेशान करने में ही क्यो तुला है यह आम नागरिको के समझ के परे है। बार बार समाचार प्रकाशन के बाद भी कोई नही दे रहा है। इस आषय का समाचार कई बार समाचार पत्र में प्रकाशित कर बिलासपुर रेलवे डीआरएम से अनूपपुर रेलवे स्टेशन में निर्माणाधीन पैदल ओवर ब्रिज का समय से निर्माण करवाने की मांग की गई, लेकिन बार बार समाचार प्रकाशन के बाद भी डीआरएम द्वारा इस ओर जरा भी ध्यान नही दिया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण तथा चिन्ताजनक ही कहा जाएगा।
अधिकारी कर रहे अनदेखा
यात्रियो को हो रही परेशानियो को दूर करवाने के लिए बिलासपुर डीआरएम को नींद से जग कर अनूपपुर रेलवे स्टेशन में कछुए की गति से चल रहे निर्माण कार्यों को समय से पूरा करवाने के लिए अपने दाईत्वो का बेहतर निर्वहन करने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *