रेलिंग तोड़कर कार नहर में गिरी, 3 की मौत:इटारसी में गाड़ी में फंसे युवक विंडो ग्लास पीटते रहे; देखते ही देखते डूब गए

इटारसी–पथरोटा मार्ग शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पथरोटा की बड़ी नहर की रेलिंग तोड़ती हुई गहरे पानी में जा गिरी। कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हो गई है। रैसलपुर निवासी लकी पटेल (30) पिता भवानी शंकर पटेल कार चला रहा था। दो अन्य मृतकों में कार सवार शिवम तिवारी (26) पिता महेश तिवारी, निवासी खीर पानी और अभय उर्फ अभि चौहान (19) पिता राकेश चौहान निवासी जय प्रकाश नगर, पुरानी इटारसी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इटारसी की ओर से आ रही ग्रे रंग की कार अचानक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नहर में समा गई। SDRF की प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि कार सवार युवक बचने के लिए शीशे खोलने की कोशिश कर रहे थे। अंदर से बचाव के लिए चिल्ला भी रहे थे, लेकिन कार लॉक हो गई। तीनों गहरे पानी में जाते गए। लोगों ने कार को पानी में डूबते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इटारसी और पथरोटा पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के तुरंत बाद एक स्थानीय युवक ने जान की परवाह किए बिना नहर में कूदकर कार सवार लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण वह सफल नहीं हो सका। देखिए रेस्क्यू की 9 तस्वीरें… कार के अंदर तीनों युवक मृत हालत में मिले
हालात को देखते हुए नर्मदापुरम से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। करीब ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कार को नहर से बाहर निकाला जा सका। कार बाहर आते ही जब उसके दरवाजे खोले गए, तो तीनों युवक मृत हालत में मिले। युवक बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते रहे
एसडीआरएफ की प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि युवक बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते रहे। कांच तोड़ने की कोशिश के निशान मिले हैं, लेकिन तीनों सफल नहीं हो सके। सिवनी मालवा से लौटते वक्त कार बेकाबू हुई
परिजन के अनुसार, तीनों कार से सिवनी मालवा गए थे। लौटते समय ये हादसा हुआ। मृतक शिवम तिवारी के पिता महेश ने बताया कि शिवम उनका बड़ा बेटा था। हादसे की सूचना सुबह करीब 6 बजे मिली। उस समय वे एक शादी में थे। अभि की मां ने पूछा था- बेटा खाना खाया है
अभि के पिता राकेश चौहान ने बताया कि रात में बेटे से फोन पर बात हुई थी। अभि ने कहा था कि वह कार से लौट रहा है। मां से खाने को लेकर बात हुई थी। उन्होंने लकी को साथ लाने की बात भी कही थी। इसके बाद रात से मोबाइल बंद था। सुबह हादसे की खबर मिली। अभि परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक भी बहन है। लकी पटेल की मां वैष्णो देवी यात्रा पर हैं
हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लकी पटेल के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़े भाई की कुछ साल पहले नर्मदा में डूबने से मौत हो गई थी। घर में दो बहनें हैं। एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन शुभांगी अविवाहित है। लकी की मां वर्तमान में वैष्णो देवी यात्रा पर हैं। ये खबर भी पढ़ें…
जबलपुर में ओवरब्रिज से कार और बाइक पर गिरा हाईवा जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे 45 से गुजर रहा हाईवा ओवरब्रिज से नीचे उतरकर सर्विस रोड पर चल रही कार पर जा गिरा। वहीं से गुजर रही एक बाइक भी हाईवा के नीचे आ गई। हादसे में हाईवा ड्राइवर और बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार 5 लोग घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *