रेलिंग से बनाए जा सकते हैं अस्थायी डिवाइडर:महापौर ने भी दी सहमति, BRTS मामले को लेकर चल रही उठापटक

इंदौर के बीआरटीएस को लेकर चल रही उठापटक अभी खत्म नहीं हुई है। ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है। इधर, जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बीआरटीएस की रेलिंग से ही रोड के बीच में अस्थायी डिवाइडर बनाने का सुझाव दिया है। जिस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी सहमति जताई है। इस सुनवाई में इंदौर नगर निगम के साथ-साथ बीआरटीएस की रेलिंग हटाने वाले ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी विभाग को भी तलब किया है। बीआरटीएस रेलिंग और बस स्टॉप हटाने वाले ठेकेदार ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर आगे कोई भी काम करने से मना कर दिया है। इसके चलते बीआरटीएस की रेलिंग, बस स्टॉप और बीम तोड़ने की जिम्मेदारी नगर निगम पर आ गई है। बता दें, हाईकोर्ट की फटकार के बाद नगर निगम ने बीआरटीएस के रेलिंग को हटाने का शुरू करवाया था, लेकिन अब ठेकेदार के काम को मना करने से नगर निगम की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है। वहीं, इससे जुड़े जनप्रतिनिधि का कहना है कि सुनवाई के बाद बीआरटीएस बाकी बचे काम को पूरा करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पुरानी रेलिंग से अस्थायी डिवाइडर
दरअसल, बीआरटीएस की एक तरफ की रेलिंग को कई जगह से हटा दी गई है, जबकि दूसरी तरफ की रेलिंग अभी भी लगी हुई है, कई जगह बीच में बस स्टॉप भी है, ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित ना हो इसके लिए नगर निगम ने बस स्टॉप के सामने की रेलिंग निकलवाने की कार्रवाई शुरू की है। साथ ही पुरानी रेलिंग से अस्थायी डिवाइडर बनाने की भी विचार किया जा रहा है। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि हाल ही में हुई एमआईसी की मीटिंग की बीआरटीएस की पुरानी रेलिंग से अस्थायी डिवाइडर बनाने का सुझाव दिया था। इस सुझाव को महापौर के सामने भी रखा गया, उन्होंने इस पर सहमति जताई है। इधर, बीआरटीएस के काम के आगे की रूपरेखा सुनवाई के बाद तय की जाएगी। घाटे का सौदा बना
बीआरटीएस की रेलिंग हटाने वाले ठेकेदार ने निगमायुक्त से चर्चा कर निगम की रेलिंग और अन्य सामग्री का वेल्यूएशन जरूरत से ज्यादा करने की बात कही थी, जिससे यह ठेका उसके लिए घाटे का सौदा बन गया है। ऐसे में ठेकेदार ने इसका काम बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि बीआरटीएस के सेंट्रल डिवाइडर से जुड़े एक टेंडर को रोक दिया है, क्योंकि यह जानकारी सामने आई है कि पीडब्ल्यूडी एलिवेडेट कॉरिडोर के साथ उसी हिस्से में सेंट्रल डिवाइडर बनाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस विषय पर चर्चा के लिए भी आएंगे। यह खबर भी पढ़ें… इंदौर BRTS…45 मिनट के सफर में लग रहे डेढ़ घंटे इंदौर के BRTS में अब आई बस चलना बंद हो गई है, जिससे इसमें सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पहले 2 स्टॉप के बीच की दूरी तय करने में 2 से 3 मिनट का समय लगता था। अब वही सफर 15 से 20 मिनट का हो गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *