रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना नलखेड़ा पहुंचे:मां बगलामुखी मंदिर में किए दर्शन-पूजन

भारत सरकार में रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना शुक्रवार को आगर मालवा जिले के नलखेड़ा पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन किए और विशेष पूजन-अर्चन किया। मंदिर के गर्भगृह में पूजन के दौरान मुख्य पुजारी ने मंत्री सोमन्ना को माता की चुनरी आशीर्वाद स्वरूप ओढ़ाई। और उनकी पत्नी को भी चुनरी भेंट की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री सोमन्ना का स्वागत और सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में मां बगलामुखी माता की तस्वीर भी भेंट की। रेल मंत्री होने के नाते, स्थानीय नागरिकों ने मंत्री सोमन्ना से मां बगलामुखी मंदिर को रेल लाइन से जोड़ने की मांग की। नागरिकों ने इस संबंध में मंत्री को एक आवेदन भी सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *