रेल सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल:बिलासपुर-शहडोल रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, खोडरी-खोंगसरा घाट सेक्शन पर विशेष ध्यान

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन में रेल सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जोन के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने गुरुवार को बिलासपुर-शहडोल रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया। विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से किए गए इस निरीक्षण में उन्होंने रेलवे की सभी महत्वपूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। महाप्रबंधक ने खास तौर पर खोडरी-खोंगसरा घाट सेक्शन पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, पुल-पुलिया, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन, प्वाइंट्स और समपार फाटक जैसी सभी महत्वपूर्ण संरचनाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक ने रेल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि संभावित जोखिमों को कम करने के लिए निरंतर निगरानी जरूरी है। मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने महाप्रबंधक की अनुशंसाओं को शीघ्र लागू करने का आश्वासन दिया। यह निरीक्षण रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *