रेल सेवा पुरस्कार समारोह में बीकानेर मंडल को मिली पांच शील्ड

सिटी रिपोर्टर | बीकानेर उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेलवे अधिकारी क्लब जगतपुरा जयपुर में शुक्रवार को 70 वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह- 2025 का आयोजन किया। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने को विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए एक शील्ड सर्वश्रेष्ठ वर्कशॉप बीकानेर व अजमेर को संयुक्त रूप से प्रदान की। सीनियर डीसीएम बीकानेर ने बताया कि बीकानेर मंडल को कंस्ट्रक्शन विभाग में गति शक्ति यूनिट व कंस्ट्रक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रिक विभाग में रनिंग रूम व इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग विभाग में ट्रैक, फुट ओवरब्रिज/ओवरब्रिज संरक्षा कार्यों व सिविल इंजीनियरिंग, मेडिकल विभाग में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और मैकेनिकल विभाग में सर्वश्रेष्ठ कारखाना शील्ड बीकानेर कारखाना को मिली। इस उपलब्धि पर बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने वर्ष 2026 में 52 सप्ताह 52 सुधार के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह एक सुधार करने के लिए मंडल रेलकर्मियों को प्रेरित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *