हरियाणा के रेवाड़ी में केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद टैंकर में आग लग गई। इसकी चपेट में पीछे चल रही क्रेटा कार आ गई। कार में सवार 2 कारोबारियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। साथ ही 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। हादसा सोमवार देर रात दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर बनीपुर चौक के पास हुआ। कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले थे। वह दर्शन करने के लिए राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे। 3 पॉइंट्स में जानिए कैसे हुआ हादसा… मृतकों के दोस्त की घटना पर 3 बातें…


