रेवाड़ी जिले में गोठड़ा सैनिक स्कूल के लेबर के मुंशी की ट्रैक्टर से गिरने से मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के कोटा गांव निवासी 28 वर्षीय राजेश सैनिक स्कूल में लेबर के मुंशी का काम करता था। वीरवार की रात राजेश ने साथियों के साथ बैठकर पार्टी की। इसके बाद ट्रैक्टर में सवार होकर चल दिया। इसी दौरान रेवाड़ी-नारनौल रोड पर गांव के पास संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत घायल अवस्था में साथियों ने उसे अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रात को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सुबह जब हालत ज्यादा खराब हुई तो उसके साथी उसे रेवाड़ी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक के खिलाफ केस सूचना के बाद खोल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


