रेवेन्यू बोर्ड अध्यक्ष ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण:शिकायत देख कलेक्टर से पूछा- लोगों को मोबाइल टॉवर पर क्यों चढ़ना पडा; कंट्रोल रूम के ट्रोल-फ्री नंबर पर कॉल किया

राजस्व मंडल अजमेर के अध्यक्ष हेमंत गेरा सोमवार को वार्षिक निरीक्षण के लिए दौसा कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न विभागों में पहुंचकर अधिकारी-कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली। उनके यहां पहुंचने पर कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने अगवानी की, जिसके बाद जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वे सबसे पहले कलेक्टर के चैंबर में पहुंचे, जहां कुछ देर रूकने के बाद परिसर में संचालित अलग-अलग ऑफिसों की विजिट की और अधिकारियों की कार्यप्रणाली की बारिकी से जानकारी ली। नहीं खुला एसएसओ पोर्टल
रेवेन्यू बोर्ड अध्यक्ष ने अकाउंट्स कार्यालय में ई-फाइलिंग सिस्टम के बारे में जानकारी ली तो इंटरनेट की स्लो स्पीड़ के कारण सिंगल विंडो सिस्टम पर प्रॉपर वर्किंग प्रोसेस नहीं हुआ। वे करीब 10 मिनट वहां रूककर अकाउंट ऑफिसर से कार्यों की जानकारी लेते रहे तो अधिकारी ने मोबाइल पर ही राज एसएसओ पर वर्किंग करना बता दिया, लेकिन कम्प्यूटर पर प्रॉपर वर्किंग के बारे में संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। इस दौरान कलेक्टर भी कम्प्यूटर पर एसएसओ आईडी की वर्किंग की जांच करते देखे गए। कंट्रोल रूम का रजिस्टर देख कॉल किया
इसके बाद कंट्रोल रूम में पहुंचकर रजिस्टर की जांच की। काफी देर तक रजिस्टर देखने के बाद कलेक्टर से पूछा कि पिछले महिनों में मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की दो सूचनाएं दर्ज हैं, ऐसी क्या समस्या थी कि लोगों को टॉवर पर चढ़ना पडा। इस पर कलेक्टर ने बताया कि एक मामला राजस्व से सम्बंधित था तो दूसरी पुलिस से जुड़ा कोई इश्यू था। इस पर बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि रजिस्टर में दर्ज सभी शिकायतों का डेटा प्रोपर तरीके से संधारित करने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने टोल फ्री नंबर पर कॉल कर कंट्रोल रूम के बेसिक टेलिफोन व्यवस्था जांची। सीएम हेल्पलाइन वर्किंग का रिस्पांस देखा
निरीक्षण के दौरान रेवेन्यू बोर्ड अध्यक्ष गेरा ने नागरिक सहायता कक्ष में पहुंचकर कार्मिकों से सीएम हेल्पलाइन की वर्किंग की जानकारी ली। उन्होंने पोर्टल के डेसबोर्ड पर कुल दर्ज शिकायत, निस्तारित और पेडिंग मामलों के बारे में पूछा तो संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। इसके बाद निस्तारित किए गए मामलों के बारे में पूछने पर भी कार्मिक काफी देर तक कम्प्यूटर पर काम करते रहे तो बोर्ड अध्यक्ष और कलेक्टर भी डेस्क के पास खड़े रहकर बारिकी से जानकारी लेते दिखे। कई आफिसों का निरीक्षण किया
इसके बाद उन्होंने एडीएम कोर्ट, राजस्व शाखा, खाद्य विभाग और कोषाधिकारी कार्यालय समेत कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित अधिकांश कार्यालयों का बारिकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रेवेन्यू बोर्ड अध्यक्ष द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान दौसा एडीएम अरविंद शर्मा, लालसोट एडीएम मनमोहन मीणा भी मौजूद रहे। वार्षिक निरीक्षण को लेकर कलेक्टर परिसर की साफ-सफाई कराई गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *