रेस्टूरेंट में खाने के ऑफर को लेकर मारपीट:ऑर्डर सर्व करने में हुआ देर, कर ली मारपीट, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

धनबाद के विभिन्न रेस्टोरेंट और होटलों में नए साल पर खाने-पीने की चीजों पर छूट सहित कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। ऐसी जगहों पर भीड़ संभालना मुश्किल हो रहा है। लोग आपस में भिड़ जा रहे हैं। ऐसा ही ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर ओसारा होटल की है।जहां खाना सर्व करने को लेकर पहले तो जमकर हंगामा हुआ। उसके होटल संचालक और ग्राहक के बीच मारपीट भी हो गई। क्या है मामला होटल संचालक ने बताया कि की 250 रुपए में नॉनवेज खाना अन लिमिटेड खिलाया जा रहा है।नए साल को लेकर यह ऑफर है। आज होटल में भीड़ ज्यादा थी। भीड़ ज्यादा होने के कारण काफी दिक्कत हो रही थी। लोगों को सर्व करने में लेट हो रही थी। जाहिर सी बात है कि भीड़ ज्यादा रहेगी तो सर्व करने में थोड़ा विलंब होगा। ऐसा ही हुआ जिसके बाद कुछ ग्राहक भड़क गए। कुछ ग्राहक इतने में लड़ाई पर उतर आए। उनके द्वारा गंदी-गंदी गालियां दी जाने लगी। यही नहीं उनके साथ आई महिला साथी के द्वारा मारपीट भी किया गया। ऑफर के बहाने बेवकूफ बनाने का आरोप वहीं ग्राहक अनिल ने बताया कि 250 रुपए का ऑफर देकर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है।होटल में समय से खाना सर्व नहीं किया जा रहा था। लोगों को काफी देर तक इंतजार किया जाता है।जिसे लेकर विवाद हुआ। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कोई बहुत बड़ा मामला नहीं था।छोटा मामला था।जिसमें ग्राहक और होटल के लोग आपस में उलझ गए थे।मामले को सलटा दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *