सीतापुरा स्थित जी स्टूडियोज में फेमस ब्यूटी पेजेंट मिसेज वोगस्टार इंडिया सीजन 3 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाई फैशन को असली जिंदगी की कहानियों और उपलब्धियों के जश्न के साथ जोड़ते हुए एक अनोखा मंच प्रदान करता हुआ नजर आया। दो दिवसीय इस आयोजन में देशभर के माॅडल्स प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा और ग्लैमर का संगम देखने को मिला। महिलाओं की कहानियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कीर्ति चौधरी ने इस अनूठी पहल की शुरुआत की थी। 2022 में लॉन्च हुए वोगस्टार ने पारंपरिक सौंदर्य प्रतियोगिता के मापदंडों को बदलते हुए महिलाओं की वास्तविक कहानियों और उनकी क्षमताओं को प्राथमिकता दी। वोगस्टार आइकन्स एंड इनसाइट्स सोरी इवेंट में मुख्य आकर्षण बेनिथ द ग्लॉस: रियल स्टोरीज, रियल ट्रेंड्स नामक पैनल चर्चा हुई। इसमें विंग कमांडर अंजलि राठी (सीजन 2 की विजेता), रश्मि कश्यप (शिक्षिका और परामर्शदाता), किर्ती चौधरी (संस्थापक, वोगस्टार होराइजन्स), अर्चना सुराना (संस्थापक, आर्च कॉलेज), सुधा चांदनी खत्री (पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर), अस्मिता चक्रवर्ती (मिस इंडिया टूरिज्म 2023), सरगम कौशल (वकील और मानसिक स्वास्थ्य समर्थक) ने हिस्सा लिया। पैनल में आधुनिक सौंदर्य, फैशन ट्रेंड्स और महिलाओं की बदलती भूमिकाओं पर चर्चा की गई। ग्रैंड फिनाले और विजेताओं का ऐलान मिसेज वोगस्टार इंडिया सीतन 3 का ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और अनूठी कहानियों का संगम नजर आया। जी1 श्रेणी में रेहान शर्मा विनर बनी। इसमें फर्स्ट रनरअप भानु, सैकंड रनर-अप श्रावणी येरामसेट्टी रही। वहीं जी2 श्रेणी में प्रियंका जैन विनर रही। इसमें फर्स्ट रनरअप अंजोल सूद, सैकंड रनर-अप का टाइटल हिमालिनी काबू सामल को मिला। विजेताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह मंच केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास और पहचान को भी प्रोत्साहित करता है। कीर्ति चौधरी ने कहा कि वोगस्टार ने साबित किया है कि सौंदर्य केवल दिखावे तक सीमित नहीं है। यह हर महिला की ताकत, दृढ़ता और प्रामाणिकता का प्रतीक है। हम गर्वित हैं कि हमने यह मंच प्रदान किया, जहां महिलाएं अपनी कहानियां और पहचान गर्व के साथ साझा कर सकें।


