उदयपुर में हुई एक रॉयल वेडिंग को लेकर ED (प्रवर्तन निदेशालय) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। टीम ने एक रैपिडो (बाइक टैक्सी) ड्राइवर के बैंक खाते से 331 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन पकड़ा था। अब मामले में गुजरात के यूथ कांग्रेस के नेता आदित्य जूला का भी नाम सामने आया है। जांच में सामने आया है कि आदित्य जूला ने नवंबर 2024 में शादी के लिए ताज रिजॉर्ट को कॉन्ट्रैक्ट दिया था। उस कॉन्ट्रैक्ट पर सिग्नेचर फर्जी हैं। इसके अलावा जुला ने अपने ट्रैवल एजेंट को करीब 18 लाख रुपए कैश और कुल 17 अलग-अलग PAN नंबर रिजॉर्ट में बुकिंग एडजस्ट करने के लिए थे। जांच एजेंसी ईडी ने जांच में खुलासा किया है कि राइडर के बैंक खाते से लेकर ताज अरावली रिजॉर्ट में हुई शाही शादी तक मनी लॉन्ड्रिंग की लंबी चैन है। राइडर के खाते में करोड़ों रुपए आए और तुरंत आगे भेजे गए थे।
ईडी को शक, एक सोर्स बैंक से भी जुड़ा रैपिडो (बाइक टैक्सी) ड्राइवर के बैंक खाते से 331 करोड़ रुपए के ट्रांजैक्शन का खुलासा 1xBet की अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी की जांच के दौरान हुआ था। जांच में पता चला था कि रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते में 19 अगस्त 2024 से 16 अप्रैल 2025 के बीच 331.36 करोड़ रुपए जमा हुए थे। ईडी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि ड्राइवर से बिना पूछे उसका बैंक खाता इस्तेमाल हुआ। इसके बाद यह खाता म्यूल अकाउंट की तरह काम करने लगा। इस खाते में अनजान सोर्स से बड़ा अमाउंट का ट्रांजैक्शन हो रहा था। कई बार करोड़ों के पेमेंट को तुरंत संदिग्ध खातों में ट्रांसफर किया गया था। यही नहीं एक सोर्स ऐसी बैंकिंग चैन से जुड़ा सामने आया है, जिसमें अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के पैसे आ रहे है। ईडी अब इन ट्रांजेक्शनों के सोर्स का पता लगाने में जुटी है।
फंड के जरिए अवैध पैसों को छुपाया
इस पूरे खेल को बेहद साधारण तरीके से अंजाम दिया गया है। इसके चलते कोई शक भी नहीं हुआ। इस केस में सामने आया है कि किस तरह म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल करोड़ों के इवेंट्स और रॉयल वेडिंग को फंड करने के लिए किया जा रहा है, ताकि अवैध पैसों को छिपाया जा सकें। ईडी लगातार 1XBET मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही थी। तभी 1xbet अवैध बेटिंग ऐप से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ था। ये खबर भी पढ़िए- रैपिडो ड्राइवर के खाते में आए 331 करोड़ रुपए:उदयपुर की रॉयल शादी में इस्तेमाल हुए, बोला- मेरे पास घर ठीक कराने के पैसे भी नहीं उदयपुर मे हुई एक रॉयल वेडिंग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। टीम ने एक रैपिडो (बाइक टैक्सी) ड्राइवर के बैंक खाते से 331 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन पकड़ा है। (पढ़िए पूरी खबर)


