रैपिड फायर राउंड:फैमिली मैन 3 के सेट पर क्यों पड़ी शारिब को मनोज बाजपेयी से डांट, निम्रत ने बताया अपनी सीक्रेट नोटबुक का राज

द फैमिली मैन 3 की स्टारकास्ट ने हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। इस दौरान टीम ने रैपिड फायर राउंड में कुछ मजेदार जवाब दिए और बताया कि सेट पर सबसे पहले कौन रेडी हो जाता है। इसके अलावा टीम ने शूटिंग के दौरान हुई कुछ यादगार और अच्छी बातें भी शेयर कीं। क्या मनोज सर सेट पर सबसे जल्दी रेडी होते हैं? प्रियामणि: हां, बिल्कुल सही। मनोज- यह बात बिल्कुल सही है। जैसे ही मैं सेट पर पहुंचता हूं, सबसे पहले रेडी हो जाता हूं। मैं ऐसा इसलिए करता हूं ताकि बाद में जल्दीबाजी न करनी पड़े। इसलिए हमेशा पहले ही रेडी हो जाता हूं। क्या शारिब हर इमोशनल सीन से पहले कॉमेडी करते हैं? डीके: एक्शन बोलने तक यह लगातार कॉमेडी करता रहता है। मनोज: हां, एक-दो बार तो मैं गुस्सा भी हुआ हूं। मैंने इसे एक बार बहुत डांटा था। मैं कोई गंभीर सीन कर रहा था, तभी इसने कॉमेडी कर दी। प्रियामणि दूसरे टेक से पहले मैं डायरेक्टर को अपना सुझाव देती हैं? प्रियामणि- नहीं बिल्कुल नहीं क्या निम्रत अपने किरदार के लिए एक सीक्रेट नोटबुक रखती हैं? निम्रत: नहीं, नोटबुक तो रखती हूं, लेकिन यह कोई सीक्रेट नोटबुक नहीं है। क्या राज और डीके इम्प्रोवाइजेशन करने से पहले मना करते हैं? प्रियामणि- नहीं बिल्कुल नहीं। मनोज- इतनी आजादी किसी सेट पर नहीं होती जितनी इनके सेट पर होती है। वे हमेशा कहते हैं, जो भी आप कर रहे हैं वही करिए। बाकी उसको फिल्टर करना हमारा काम है। आप बस अपना काम आराम से कीजिए। अगर आप द फैमिली मैन में नहीं होते, तो किसका किरदार निभाते जेके या रुक्मा? मनोज: अगर मैं ये दोनों सीजन नहीं करता, तो मैं रुक्मा का किरदार निभाता। शारिब अगर आप विलेन होते तो किस तरह के विलेन होते और उसका क्या नाम होता? मनोज- मीरा का रोल निभाता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *