रैयतों ने बैठक कर मुआवजे की मांग की

मनिका| मनिका देवी मंडप परिसर में अष्टभुजी माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नव युवक संघ मनिका के तत्वावधान में आयोजित यह भव्य धार्मिक कार्यक्रम सोमवार से विधि-विधान के साथ शुरू होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कलश यात्रा एवं बेदी निर्माण के साथ शुरू होगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में प्रतिदिन विशेष पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसका समापन शुक्रवार को विशाल भंडारा एवं प्रवचन के साथ होगा। समिति के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद तथा संरक्षक सुरेंद्र पासवान एवं रजत राज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माँ दुर्गा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें और इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *