रैली निकालकर एड्स के प्रति जागरूक किया

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव पीजी कॉलेज ने रजत जयंती तक का सफर कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मनसुख में एक जनचेतना रैली का आयोजन किया। रैली के साथ ही इस अभियान का समापन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमसी. हिमधर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनसुख पंचायत के पंच सुखदेव पैकरा थे। रैली की शुरुआत पंचायत भवन से हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ का 25 साल बेमिसाल जैसे नारों के साथ स्वच्छता, शिक्षा, नशामुक्ति और एड्स जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली के दौरान नुक्कड़ नाटकों का भी मंचन किया गया, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनसुख के एनएसएस छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें युगल और करमा नृत्य शामिल थे। इस अवसर पर प्राचार्य हिमधर ने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योगों में लगातार विकास करे तो यह देश का अग्रणी राज्य बन सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों, एनएसएस स्वयंसेवकों और ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही। रैली में शामिल शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *