रॉकेट लॉन्चर अटैक में तिहाड़ से पंजाब लाया जाएगा दिव्यांशु:5 के वारंट जारी, पटियाला जेल में रहेगा, रिंदा-लांडा भगोड़ा घोषित होंगे

साल 2022 में पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले के आरोपी दिव्यांशु को अब तिहाड़ जेल से पंजाब लाया जाएगा और उसे पटियाला जेल में रखा जाएगा। मोहाली अदालत ने इस संबंध में तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को अर्जी भेज दी है। दरअसल, दिल्ली में चल रहे मामलों में दिव्यांशु को जमानत मिल गई है, जबकि पंजाब के मोहाली और अमृतसर में केस अभी भी चल रहे हैं। इसी वजह से उसे अब पंजाब शिफ्ट किया जा रहा है। इस केस में शामिल तीन और आरोपियों- हरविंदर सिंह रिंदा, लखवीर सिंह लांडा और दीपक को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पांच आरोपियों के प्रोडक्शन वारंट जारी खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले के मामले में नामजद पांचों आरोपियों गुरपिंदर सिंह उर्फ पिंदा, निशान सिंह, चढ़त सिंह, विकास कुमार और बलजिंदर सिंह को अदालत में पेश नहीं किया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने 19 अगस्त के लिए इन सभी आरोपियों के प्रोडक्शन वारंट जारी किए हैं। वहीं, आरोपी निशान सिंह की ओर से दायर धारा 207 सीआरपीसी अधीन अर्जी की सुनवाई भी 19 अगस्त को ही तय की गई है। इसके साथ ही अदालत उसी दिन दो अन्य अर्जियों पर भी सुनवाई करेगी, जिनमें एक चालान की कॉपी से संबंधित है और दूसरी थाना सोहाना के एसएचओ की ओर से लगाई गई एप्लिकेशन है। जांच में पता चला टुकड़े रॉकेट लांचर के थे इस मामले की फोरेंसिक रिपोर्ट में यह बात साफ हो चुकी है कि घटना से कुछ दूरी पर मिले पुर्जे राकेट लांचर के थे। इस मामले में पुलिस की तरफ रुपिंदर सिंह पिंदा, लखबीर सिंह लंडा, हरिंदर सिंह रिंदा व दीपक को भी नामजद किया गया है। वहीं, इस मामले में शामिल दिव्यांशु उर्फ को जांच में बालिग बताया है। जांच में साबित हुआ कि वह काफी ताकतवर और गंभीर अपराधी है। इस मामले में पाकिस्तान में छिपे गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंदा, विदेश में बैठे लखवीर सिंह सिंह लंडा व दीपक वासी सुरखपुर को भगौड़ा करार देने की कार्रवाई चल रही हे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *