रोजगार का अवसर:1459 असिस्टेंट प्रोफेसर और 128 स्पोर्ट्स ऑफिसर पदों पर होगी भर्ती

बायो टेक्नालॉजी की भी आ सकती है वैकेंसी उच्च शिक्षा विभाग के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों पर भर्ती करने के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने अपने परीक्षा कैलेंडर में जगह दी है। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 दो फेज में की जाएगी। इसके लिए एमपीपीएससी द्वारा जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके तहत 26 विषयों के लिए 1459 वैकेंसी निकालने की तैयारी है। स्पोर्ट्स ऑफिसर के 128 पद मिलाकर करीब 1587 पदों के लिए परीक्षा होगी। पदों के साथ एमपीपीएससी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एमपीपीएससी को डिमांड भेजी जा चुकी है। हालांकि विभाग विज्ञापन आने से इस भर्ती में और भी पद बढ़ाने की कसरत कर रहा है। पदों की संख्या बढ़ाकर 1700 भी जा सकती है। इसके लिए नए विषय भी जोड़ सकते हैं। जिसमें बायोटेक्नोलॉजी के लिए भी भर्ती निकल सकती है। फिलहाल एमपीपीएससी द्वारा दो शिफ्ट में भर्ती परीक्षा कराएगा। पहली बार में स्पोर्ट्स ऑफिसर व 14 विषयों के लिए परीक्षा होगी। यह परीक्षा करीब 1542 पदों के लिए होगी। इसी तरह दूसरी शिफ्ट में भर्ती परीक्षा सिर्फ 45 पदों के लिए होगी।
पहले फेज में इन पदों पर होगी भर्ती दूसरे फेज में इन पर भर्ती 2 हजार पद भर्ती के बाद खाली रह जाएंगे उच्च शिक्षा विभाग में 12 हजार 389 पोस्ट स्वीकृत है। इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्पोर्ट्स आफिसर, लाइब्रेरियन आदि पद शामिल हैं। अभी करीब 6823 पद फैकल्टी कार्यरत हैं। करीब 5566 पद खाली हैं। इनमें से 2053 पदों के लिए एमपीपीएससी द्वारा परीक्षा कराई जा चुकी है। आने वाले दिनों में 1542 पदों के लिए भर्ती आएगी है। इसके बाद 2 हजार पद खाली रह जाएंगे। 2022 की भर्ती 2026 तक हो सकेगी कंप्लीट… असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2022 की सिलेक्शन प्रोसेस 2025 तक भी कंप्लीट पूरी नहीं हो सकेगी। 35 विषयों में से सिर्फ 8 विषयों के लिए इंटरव्यू हो पाएंगे। इसलिए जून-जुलाई 2026 तक सभी के इंटरव्यू हो सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *