रोजगार सेवक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:मजदूरी भुगतान के लिए मांगे थे 5 हजार, एसीबी धनबाद की बड़ी कार्रवाई

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत टीकामघा पंचायत के सकरडीहा गांव में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। धनबाद एसीबी की टीम ने यहां छापेमारी कर रोजगार सेवक राजेश साहू को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत पर की गई। मजदूरी भुगतान के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत जानकारी के अनुसार, रोजगार सेवक राजेश साहू मनरेगा योजना के तहत मजदूरी भुगतान करवाने के एवज में ग्रामीणों से रिश्वत की मांग कर रहा था। वह हर मजदूर से पांच हजार रुपए मांग रहा था, जिससे लोग काफी परेशान थे। बार-बार मांग से आजिज आकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसीबी धनबाद से की। गुप्त सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई एसीबी को जैसे ही शिकायत मिली, टीम ने बिना देरी किए जाल बिछाया। तय समय और स्थान पर टीम ने योजना बनाकर सकरडीहा गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान राजेश साहू को रंगे हाथ पांच हजार रुपए लेते हुए पकड़ लिया गया। उसके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। गिरफ्तार कर ले जाया गया धनबाद रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद एसीबी की टीम ने राजेश साहू को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए धनबाद ले जाया गया। टीम ने मामले में संबंधित दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *