रोजड़ी में सत्यजीत क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच 24 एएस ने जीता

रावला मंडी| सीमावर्ती गांव रोजड़ी में बुधवार को शुरू हुई पांच दिवसीय सत्यजीत क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच 24एएस टीम ने जीता है। विजेता टीम ने दो एसटीआर की टीम को हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण राम, पवन यादव, सुभाष सिहाग, बेगराज लूना, भादरराम, अश्वनी कुमार, नरसीराम, पंकज तंवर, अब्दुल गनी, रमेश पूनिया, कमल यादव, सुनील सैनी व मन्नू सिंह ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता में एक दर्जन टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में खेल की कमेंट्री सुरेश गांधी ने की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *