रोज इन्क्लेव में कुत्तों से लोग परेशान

लुधियाना| गांव दाद में स्थित रोज इन्क्लेव में करीब एक दर्जन आवारा कुत्तों से लोग परेशान है। रोज इन्क्लेव के लोगों ने डीसी, निगम कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को शिकायत कि इलाके में एक महिला आवारा कुत्तों को खाना खिलाती है। उसने खाली प्लॉट में इन कुत्तों से रखा हुआ है। जो आये दिन वहां से निकलने वाले लोगों दौड़ाते है। कई बार तो पैदल जा रहे बच्चों को दौड़ा तक लेते है। हालात यहां तक हो गए है कि वहां से निकलना तक मुश्किल हो गया है। हम लोग कई बार महिला से इस संबंध में कह चुके है। लेकिन वह झगड़ा करना शुरू कर देती है। लोगों ने आवारा कुत्तों की समस्या को हल करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *