रोज दो फेरे लगाएगी मेमू ट्रेन:6 साल बाद 18 सितंबर से चलेगी रायपुर-राजिम ट्रेन

6 साल बाद एक बार फिर से रायपुर से राजिम तक नई मेमू ट्रेन की आवाज गूंजेगी। 18 सितंबर सुबह 11 बजे पहली मेमू राजिम से रायपुर के बीच दौड़ेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे ने रायपुर से राजिम तक चलने वाली मेमू का टाइम टेबल जारी कर दिया है। वहीं रायपुर से अभनपुर तक चलने वाली मेमू पैसेंजर का परिचालन राजिम तक कर दिया है। लेकिन रायपुर-अभनपुर मेमू की समय सारिणी में बदलाव कर दिया है। मेमू ट्रेन के परिचालन को लेकर मंडल के अफसरों ने तैयारी पूरी कर ली है। राजिम स्टेशन पर तैयारी को लेकर शनिवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने निरीक्षण कर उद्घाटन समारोह की रूपरेखा निर्धारित की। रायपुर-अभनपुर मेमू का विस्तार {रायपुर स्टेशन से 4:20 बजे, मंदिर हसौद 4:40 बजे, सीबीडी 4:52 बजे, केंद्री 5:07 बजे, अभनपुर 5:20 बजे, मानिकचौरी 5:32 बजे, राजिम 6 बजे पहुंचेगी। {राजिम स्टेशन से 6:30 बजे, मानिकचौरी 6:45 बजे, अभनपुर 7 बजे, केंद्री 7:13 बजे, सीबीडी 7:27 बजे, मंदिर हसौद 7:40 बजे और रायपुर 8:15 बजे पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *