भोपाल समेत प्रदेश भर के पंजीयन कार्यालय में करीब 10 दिनों से सर्वर डाउन है। सोमवार और मंगलवार को काफी-काफी देर तक लोगों को रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेज कराने के लिए इंतजार करना पड़ा। प्रदेश भर से सब रजिस्ट्रार ने इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा कि कई बार मैसेज करने के बाद भी सर्वर डाउन की समस्या का समाधान नहीं हुआ। बुधवार को अवकाश होने के कारण ऑफिस में काम बंद रहा। अकेले भोपाल में हर रोज 250 से ज्यादा रजिस्ट्री और दस्तावेज पंजीकृत होते हैं। औसतन एक रजिस्ट्री में 10 से 15 मिनट का समय लगना चाहिए, लेकिन सर्वर डाउन होने से एक से दो घंटे से ज्यादा का समय लग रहा था। गुरुवार को भी पंजीयन कार्यालय खुलने पर भी इसकी समस्या बने रहने की आशंका है।


