रोटरी क्लब अमृतसर आस्था का ब्लड डोनेशन कैंप कल

अमृतसर| देश में बने युद्ध के हालातों के बीच रोटरी क्लब अमृतसर आस्था ने देश के प्रति अपने फर्ज को समझते हुए एक विशाल खूनदान कैंप लगाने का फैसला किया है। यह फैसला पूर्व गवर्नर डा. यूएस घई की ओर से किए गए 2021 के एमओयू अनुसार देश की सेना और आम नागरिकों की मदद के लिए लगाया जा रहा है। खूनदान महादान के लक्ष्य को मुख्य रखते हुए रोटरी क्लब अमृतसर आस्था की ओर से प्रधान डा. रणबीर बेरी और सेक्रेटरी अंदेश भल्ला की अध्यक्षता में कैंप 11 मई को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक धर्म सिंह मार्केट महाराजा रणजीत सिंह बुत्त के सामने सारागढ़ी पार्किंग के नजदीक लगाया जा रहा है। प्रधान डा. रणवीर बेरी, प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन अश्वनी अवस्थी व रोटेरियन अमन शर्मा ने बताया कि कैंप ब्लड बैंक सिविल अस्पताल के सहयोग से लगाया जाएगा। इस दौरान खालसा मैनेजमेंट के सेक्रेटरी रजिंदर मोहन सिंह छीना मुख्यातिथि और गैस्ट ऑफ ऑनर रोटेरियन डा. पीएस ग्रोवर डीजी रोटरी शामिल होंगे। इस कैंप को सफल बनाने के लिए चार्टर प्रधान और जोनल चेयरमैन हरमोहिंदर सिंह जोगी, पीडीजी रोटेरियन जतिंदर सिंह पप्पू, पूर्व प्रधान परमजीत सिंह का विशेष सहयोग रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *