रोटरी क्लब आस्था ने मनाया लोहड़ी का त्यौहार

अमृतसर| रोटरी क्लब अमृतसर आस्था ने अध्यक्ष डॉ. रणबीर बेरी और सचिव अंदेश भल्ला के नेतृत्व में अमृतसर क्लब में लोहड़ी का त्यौहार मनाया। इस मौके पर गवर्नर 2026-27 अनिल सिंघल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। अध्यक्ष रणबीर बेरी, अंदेश भल्ला, आईपीपी अमन शर्मा, अशोक शर्मा, एचएस जोगी, अश्वनी अवस्थी, जितिंदर सिंह ने सभी का स्वागत किया। सचिव अंदेश भल्ला ने स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण को लेकर किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश करते हुए नए साल में और अधिक समाज कल्याण कार्य करने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *