रोटरी क्लब ईस्ट ने ट्रैफिक पुलिस के साथ स्कूली बच्चों को हेलमेट बांटे

अमृतसर | रोटरी क्लब ईस्ट की ओर से ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर मानव विद्या कल्याण मंदिर स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। क्लब के प्रधान वनीता खन्ना और पूर्व मंडल प्रधान एडवोकेट मनमोहन जैरथ की अध्यक्षता में हुए समारोह दौरान बच्चों को सेफ वाहन ड्राइव के बारे जानकारी दी गई। इस मौके पर इंश्योरेंस कंपनी द्वारा दिए हेलमेट 30 बच्चों को बांटे। क्लब के पूर्व प्रधान एडवोकेट जैरथ ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है ना कि मजबूरी। उन्होंने कहा कि लोगों को दोपहिया वाहन हेलमेट पहनकर चलाने चाहिए। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस के सबइंस्पेक्टर दलजीत सिंह द्वारा बच्चों को ट्रैफिक नियम की जानकारी दी। स्कूल चेयरमैन केएल महेश्वरी, ट्रस्टी बीके खन्ना, राजेश खन्ना, संदीप भाटिया, प्रिंस सेठी, विशाखा टीचर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *