रोटरी क्लब जालंधर ग्रेटर ने स्कूल में वाश स्टेशन दिया

भास्कर न्यूज | जालंधर रोटरी क्लब जालंधर ग्रेटर की ओर से गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लद्देवाली में सेवा प्रोजेक्ट के तहत स्टेनलेस स्टील का 8.6 फुट लंबा वाश स्टेशन स्थापित किया गया। यह उपहार “रोटरी फाउंडेशन के वैश्विक अनुदान” की सहायता से प्रदान किया गया। इसका उद्देश्य स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता को बढ़ावा देना और ‘स्वच्छ रहो, स्वस्थ रहो’ का संदेश देना है। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में पूर्व गवर्नर उपकार सिंह सेठी की अहम भूमिका रही और उनके मार्गदर्शन में यह कार्य पूरा किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को साबुन से हाथ धोने का सही तरीका भी सिखाया गया, ताकि वे संक्रमण से बच सकें। क्लब के अध्यक्ष जेपी सिंह ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में कई बीमारियां गंदगी और गंदे हाथों के कारण फैलती हैं, इसलिए मेडिकल साइंस भी नियमित रूप से हाथ धोने पर जोर देता है। समारोह में क्लब के अध्यक्ष जेपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष करनजीत सिंह, निदेशक मनहर पाषण, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रामा रक्षक और सुविंदरजीत कौर उपस्थित रहे। स्कूल के प्राचार्य तजिंदर सिंह और अन्य अध्यापकों ने विद्यार्थियों के साथ वाश स्टेशन का उद्घाटन करते हुए रोटरी क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *