जालंधर | रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने अनूठी पहल करते हुए सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में दर्शकों को आए भक्तों को पौधे बांटे और वातावरण की संभाल प्रति प्रेरित किया। क्लब प्रेजिडेंट डॉ. पूजा कपूर, डॉ. जशनीव कपूर और डॉ. एमएस भुटानी ने मां के भक्तों को अमरुद, जामुन, नीम व आम के पौधे वितरित किए। इससे पूर्व क्लब की समूह टीम ने मां त्रिपुरमालिनी दरबार में माथा टेक मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां मंदिर कमेटी के महासचिव राजेश विज, सौरभ शर्मा, अनु सचदेवा ने प्रेजिडेंट डॉ. पूजा कपूर, डॉ. जशनीव कपूर, डॉ. एमएस भुटानी, डॉ. एसपीएस ग्रोवर, हरबिंदर सिंह, पीएस बिंद्रा, कुलदीप सिंह, दलजीत सिंह विरदी, मंजू बाला को सिरोपा देकर सम्मानित किया।


