रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने प्रसाद के रूप में वितरित किए बूटे

जालंधर| रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने आदर्श नगर गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहब जी के पहले प्रकाश पर्व को समर्पित करवाए समागम में बूटा प्रसाद वितरित किया। लगभग सौ पौधे श्रद्धालुओं को वितरित किए गए। प्रेसिडेंट डॉक्टर पूजा कपूर ने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी बहुत जरूरी है। इस मौके पर पास्ट प्रेसिडेंट एडवोकेट सरबजीत सिंह राजपाल, प्रेसिडेंट कुलविंदर सिंह थियाड़ा, सेक्रेटरी गुरमीत सिंह बसरा, पीआरओ पार्षद हरजिंदर सिंह लाड्डा, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉक्टर एसपीएस ग्रोवर, मिसेस ग्रोवर, दलजीत सिंह विरदी, सेक्रेटरी डॉक्टर नवनीत कौर अरोड़ा, डॉक्टर अमन अरोड़ा, तरसेम सिंह भोला, हरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *