रोटरी क्लब जालंधर सेंट्रल ने शहीदों की याद में लगाया लंगर, सेवा की

जालंधर| रोटरी क्लब जालंधर सेंट्रल की ओर से श्री मुक्तसर साहिब के 40 शहीद सिंहों की याद में प्रधान गुरमीत सिंह बसरा की देखरेख में लंगर लगाया गया। इसके प्रोजेक्ट डायरेक्टर कुलवंत सिंह अरोड़ा थे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कढ़ी चावल और चाय वितरित की गई। वहीं क्लब प्रधान बसरा ने सहयोगियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अजहर जीत सिंह बसरा, सोनिका चौहान, मनिंदर सिंह, सेक्रेटरी सतवंत कौर बिम्बरा, पुनीत चोपड़ा, मुकेश गोयल, बिन्नी गुगनानी, सुरजीत सिंह, डॉक्टर मीनल, अमित दुरेजा व अन्य मौजूद रहे। लंगर की सेवा करते रोटरी क्लब जालंधर सेंट्रल के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *