रोटरी क्लब दो साल से तीन हजार पुस्तकों वाली लाइब्रेरी के साथ चला रहा 7 एटीएम बुक्स काउंटर

रोटरी क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए दविंदर सिंह और पुस्तक लेखिका रोटेरियन प्रीति शेरगिल ने रोटरी क्लब ऑफ अमृतसर के प्रोजेक्ट के तहतबुक लवर्स को तोहफा प्रदान किया है। उनके आइडिया से न सिर्फ क्वींस रोड स्थित टाइमलेस सेंटर में स्माल फ्री पब्लिक लाइब्रेरी (बुक बैंक) का नवंबर 2023 में गठन किया गया, बल्कि 4 शोरूम पर इतिहास में पहली बार 7 एटीएम बुक्स काउंटर बाक्स भी स्थापित किए गए हैं, जिसके तहत पुस्तकों का फ्री आदान-प्रदान करने वाले रीडर क्यूआर कोर्ड के माध्यम से अपना संक्षिप्त परिचय देते हुए किसी भी पुस्तक का आदान-प्रदान कर सकते हैं। यानि पुस्तक प्रेमियों के लिए पुस्तक उसी स्थल पर रखकर जा सकते हैं तथा वहीं से पुस्तक ले जा भी सकते हैं। इस अद्भुत व अनोखे प्रयास के तहत क्वींस रोड स्थित लाइब्रेरी में तीन हजार पुस्तकों का संग्रह हो चुका है, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से रोटरी क्लब द्वारा 1500 शहरवासियों की रीडरशिप भी की जा चुकी है। सीए दविंदर सिंह ने खुलासा किया कि तीन हजार बुक कलैक्शन में से करीब दो हजार पुस्तकें फिक्शन सेल्फ हैल्प से संबंधित बुक्स हैं लोग बायोग्राफी पढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा हिंदी, पंजाबी साहित्य व अन्य सामग्री की पुस्तकें भी लाइब्रेरी में मौजूद हैं, स्टूडेंट्स की जीके से संबधित अंग्रेजी व पंजाबी में भी बुक्स उपलब्ध हैं। इस सप्ताह…रोटरी क्लब ऑफ अमृतसर अधिक जानकारी के लिए टाइमलेस अमृतसर, क्वींस रोड, पापुलर बेकरी के साथ, अमृतसर पर क्लब के सीए के फोन नंबर 9814053744 पर संपर्क किया जा सकता है। सीए दविंदर सिंह ने बताया कि लाइब्रेरी स्थापित करने से पहले रोटरी क्लबों, पुस्तक प्रेमियों, बालीवुड कलाकारों व समाज के अन्य वर्ग से तीन महीने तक लाइब्रेरी के लिए पुस्तकों का संग्रह किया गया। अगस्त 23 से अक्टूबर 23 तक दिन रात पुस्तकें एकत्रित की गईं। रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3070 के रोटेरियन्स ही नहीं, बल्कि बालीवुड कलाकारों तक ने इसमें सहयोग प्रदान किया। बालीवुड कलाकारों जैकलीन फ्रनाडीस, अशमीती पटेल, विशाल शर्मा एवं कई अन्यों ने लाइब्रेरी को पुस्तकें भेंट कीं, अकेले विशाल शर्मा ही 50 से अधिक पुस्तकें रोटरी क्लब को भेज चुके हैं। कोई भी व्यक्ति किताब छोड़ने के बाद सालों तक किताब अपने पास रख सकता है। 3 माह मेहनत कर पुस्तकों साहित्य को किया इकट्ठा जल्द ही दो बुक काउंटर और शुरू किए जाएंगे: सीए सीए दविंदर सिंह ने बताया कि शहर में शुरू की गई बुक लाइब्रेरी और एटीएम बुक काउंटर पर किताब लेने से पहले एक किताब देना जरूरी है।’लीव एंड टेक’ पॉलिसी के तहत कोई भी व्यक्ति यहां से किताब तभी ले सकता है। यह नियम क्वींस रोड स्थित लाइब्रेरी के साथ-साथ शहर के अन्य बुक काउंटरों पर भी लागू है। जो लोग क्वींस रोड नहीं पहुंच सकते, वे टाउन हॉल स्थित स्टार बाक्स, मजीठा रोड पर गुरमीत हीरा स्टूडियो और रणजीत एवेन्यू स्थित कैफे हेरिटेज से किताबें ले सकते हैं। हर काउंटर पर हर समय 25 से 30 किताबें उपलब्ध रहती हैं। दविंदर सिंह ने बताया कि जल्द ही दो और बुक काउंटर शुरू किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *