रोटरी क्लब ने बांटे ओआरएस के पैकेट

जालंधर | रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा ओआरएस सप्ताह के अंतर्गत माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के सचिव हरबिंदर सिंह ने किया। इसके पश्चात डॉ. एमएस भुटानी, डॉ. पूजा कपूर तथा डॉ. परमजीत भुटानी ने उपस्थित लोगों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष तरसेम सिंह, चरणबीर सिंह एवं चेतन कपूर ने भी सभी से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *