अमृतसर| रोटरी क्लब न्यू अमृतसर ने भवन आश्रय, बी ब्लॉक, न्यू अमृतसर में ‘राष्ट्र निर्माता पुरस्कार’ समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए विशिष्ट शिक्षकों को सम्मानित करना और हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देना था। डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. पल्लवी समारोह की मुख्यअतिथि थीं।


