रोटरी क्लब भिलाई ने जुनवानी स्कूल को वाटर कूलर दिया

भिलाई | शासकीय उमा शाला जुनवानी में प्राचार्य वर्षा ठाकुर की पहल पर रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत वाटर कूलर प्रदान किया। क्लब अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, अंशुल जैन, अनंत अग्रवाल, मलय जैन, निकेत मेहता मौजूद थे। अध्यक्ष संदीप ने बताया कि उनका क्लब स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंनें बच्चों से पानी का सदुपयोग करने का आह्वान किया। प्राचार्य वर्षा ने इस प्रेरक पहल के लिए संस्था को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रतिभा बुरहान, निहारिका कर्महे, प्रतिमा भारद्वाज, रूपेश्वरी साहू, बी मैथ्यू, लुबना परविन, संजय यादव, रूखमणी विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *