सिटी रिपोर्टर | बोकारो रोटरी क्लब बोकारो की ओर से रोटरी प्ले ग्रुप में होली आई रे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुरुआत अध्यक्ष हरदीप सिंह के स्वागत संबोधन से हुई। सचिव घनश्याम दास ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। महिला समिति ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। दंपत्ति खेलों एवं रोमांचक तंबोला प्रतियोगिता ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया और कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया।


