बोकारो | शुक्रवार को उप महानिरीक्षक राजीव मिश्रा सीआईएसएफ इकाई बीएसएल बोकारो के नेतृत्व में इंसिग्निया शेवरॉन पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। पिपिंग समारोह में कुल 700 कांस्टेबल को सीनियर कांस्टेबल में पदोन्नति उनकी निष्ठावान और समर्पित सेवा के लिए शेवरॉन व पदचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने वर्दी पर शेवरॉन लगाकर शुभकामनाएं दीं। मौके पर वरिष्ठ कमांडेंट मो. एनए खान, कमांडेंट राजेन्द्र सिंह आदि थे।


