बोकारो | शुक्रवार को धर्मशाला मोड़ चास स्थित श्री लक्ष्मी -नारायण मंदिर में आयोजित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में श्री श्याम बाबा का श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद शाम में अखंड ज्योति जलाई गई। आयोजन मंडली ने श्री श्याम की पूजा अर्चना के साथ ही ज्योति जलाई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री श्याम को 56 भोग लगाए और स्थानीय भजन मंडली ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति से समूचा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर भगवान श्रीश्याम की भक्ति की।


