बोकारो | अखिल भारतीय साहित्य परिषद का होली मिलन सह भव्य काव्य गोष्ठी सेक्टर-2ए में प्रो. परमेश्वर लाल वर्णवाल की अध्यक्षता में मनाया गया। मां भारती के चरणों में पुष्प अर्पित कर सभी साहित्यकार आपस में अबीर लगाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। शुरुआत ब्रह्मानंद के मंगलाचरण एवं फगुआ गीत से हुआ। डॉ. परमेश्वर भारती ने लाल वर्ण भाल है, दयानंद सिंह ने बल वैभव के पाप पुंज पर, डॉ. रेणुका सिन्हा ने होली का सर्वे काफी प्रशंसनीय रहा।


