टोंक| बनेठा मार्ग पर रेलवेज बस का संचालन नहीं होने के कारण क्षेत्र के यात्री परेशान हैं। इस मार्ग पर खोहल्या, केरोद, सेदरी, सुरेली, बनेठा, गुदलिया, बंबोर आदि गांव आते हैं। इस मार्ग पर कई बार रोडवेज बसों का संचालन किया जाता रहा है। मगर बीच में ही बिना कारण संचालन रोक दिया जाता है। – रमेश, बनेठा


