जालंधर | संत नगर को जाने वाली सड़क पर सीवर जाम होने से गंदा पानी जमा हो गया है। पिछले कई दिनों से सड़क पर सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जमा हुआ गंदा पानी मच्छरों और बैक्टीरिया के पनपने का केंद्र बन रहा है। ऐसे में सड़क पर गंदा पानी होने से पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में लोगों ने निगम में शिकायत भी की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। -अरविंद, संत नगर जालंधर | लाडोवाली रोड पर सड़क किनारे बनीं रोड गलियों से कंक्रीट के स्लैब गायब होने के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। रात के समय कोहरे में वाहन चालकों के साथ दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। कोहरे में सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे अचानक ब्रेक लगाने या संतुलन बिगड़ने से दोपहिया और चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। ऐसे में यह स्थिति पैदल चलने वालों के लिए भी खतरनाक साबित हो रही है। -रोहित, लाडोवाली रोड


