रूपनगर (रोपड़) में नालागढ़ मार्ग पर घनौली के पास एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 7:30 बजे घनौला गांव के नजदीक एक ढाबे के सामने हुई, जब युवक की मोटरसाइकिल सड़क पर खड़े एक ट्रक कंटेनर से टकरा गई। हादसे के समय घना कोहरा छाया हुआ था, जिसे दुर्घटना का एक संभावित कारण माना जा रहा है। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स और घनौली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज घायल बाइक सवार को तुरंत उपचार के लिए रूपनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जुझार सिंह (20) निवासी बूंगा साहिब, जिला रूपनगर के रूप में हुई है। सड़क सुरक्षा फोर्स टीम के इंचार्ज सीताराम ने बताया कि उन्हें सुबह घनौला गांव के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। घनौली पुलिस चौकी में तैनात एएसआई राजकुमार ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


